Tuesday, November 1, 2016

विश्वगुरू तथागत बुद्ध —दुनिया के एक रहस्य

विश्वगुरु तथागत बुद्ध —दुनिया के एक रहस्य
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
*भगवान बुद्ध दुनिया के एक रहस्य हैं | बुद्ध के बारे में कुछ भी कहना सूरज को दीया दिखाने जैसा है, उनके व्यक्तित्व व सिद्धांत के आगे कोई नहीं टीक सकता | उन्हें विश्व का ज्योतिपुंज (Light of World) भी कहा जाय तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी | भगवान तो बहुतों को कहा गया, लेकिन बुद्ध ने चेतना के जिस शिखर को छुआ है वैसा किसी और ने नहीं | बुद्ध का पूरा जीवन सत्य की खोज और लोगों के कल्याण करने में ही लग गया | उन्होंने मानव मनोविज्ञान और दु़:ख के हर पहलू पर कहा और सबके समाधान बताये | यह रिकॉर्ड है कि बुद्ध ने जितना कहा और जितना समझाया, उतना किसी और ने नहीं | धरती पर अभी तक ऐसा कोई नहीं हुआ जिसे बुद्ध के बराबर कहा गया |*
बुद्ध की सबसे बड़ी क्रांति यह थी कि उन्होंने ईश्वर, आत्मा, परमात्मा, अंधविश्वास, कर्मकांड इन सबको परे कर मनोवैज्ञानिक तथ्यों को प्रस्तुत किया | उन्होंने स्वयं के ईश्वर होने, किसी ईश्वर का अवतार होने से साफ इनकार किया है | इसी विशेषताओं के कारण उनके धम्म की प्रासंगिकता पूरे विश्व में है | दुनिया का कोई हिस्सा नहीं बचा था जहाँ बौद्ध भिक्षुओं के कदम न पड़े हो | दुनिया के हर इलाके में बुद्ध की प्रतिमाएँ निकलती है | दुनिया की सर्वाधिक प्रतिमाओं का रिकॉर्ड भगवान बुद्ध के नाम दर्ज है |*
                     *||| नमो बुद्धाय |||*       
                    *चलो बुद्ध धम्म की ओर*
                     *चलो संविधान की ओर*
           
                  *(SABM -INDIA)* 

No comments:

Post a Comment