Monday, August 14, 2017

सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य जयन्ती "चन्द्रगुप्त -अष्टमी" 19 अप्रैल पर विशेष

☸ *भारत के प्रथम चक्रवर्ती व अखण्ड भारत के निर्माता सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य का से सम्बन्धित महत्वपूर्ण तथ्य.....✍🏻*                  
••••••••••••••••••• *SABM*••••••••••••••••
   ✅ अखण्ड भारत के निर्माता ✅
*1)* मौर्य साम्राज्य के संस्थापक ~ सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य 
*2)* मौर्य वंश किस ऐतिहासिक वंश की शाखा है ~ शाक्य वंश 
*3)* मौर्य शब्द किस शब्द से निकला है ~ मोरिय 
*4)* मोरिय शब्द का अर्थ है ~ मोरों के प्रदेश का निवासी 
*5)* मौर्य वंश किस कुल से संबंधित है ~ खत्तिय 
*6)* सबसे प्राचीन बौद्ध ग्रंथ "महापरिनिब्बानसूत्त" में मौर्यों को पिप्पलिवन का शासक तथा खत्तिय कुल का कहा गया है |
*7)* जैन व बौद्ध दोनों ही साक्ष्य "मौर्यों" को "मयूर" अर्थात मोर से संबंधित करते हैं, जिसे इतिहासकारों व पुरातत्वविदों ने विश्वसनीय माना है | इसी कारण मौर्य युग की कलाकृतियों में मयुरों (मोरों) का प्रतिनिधित्व देखने को मिलती है | इस मत की पुष्टि सम्राट अशोक की "लौरियानन्दगढ़ के स्तम्भ" के नीचे के भाग में उत्कीर्ण मयूर की आकृति से भी हो जाती है |

*8)* सर्वप्रथम किसने बताया कि "मयूर" (मोर) मौर्यों का वंशीय चिह्न (Dynastic Emblem) है ~ ग्रुनवेडेल महोदय 
*9)* चंद्रगुप्त की माता का नाम ~ धम्म मोरिया
*10)* चंद्रगुप्त मौर्य का जन्म ~ 345 ईसा पूर्व (widely accepted), वैशाख मास कृष्णपक्ष अष्टमी 
*11)* मौर्य वंश की राजधानी थी ~ पाटलिपुत्र 
*12)* सर्वप्रथम भारतीय साम्राज्य किसने स्थापित किया ~ चंद्रगुप्त मौर्य 
*13)* चंद्रगुप्त मौर्य का प्रधानमंत्री था ~ चाणक्य / कौटिल्य / विष्णुगुप्त 
*14)* पाटलिपुत्र में चंद्रगुप्त मौर्य का महल किसका बना था ~ लकड़ी का 
*15)* बुलंदीबाग (जहाँ  चंद्रगुप्त मौर्य के लकड़ी के बने विशाल भवनों के अवशेष मिले हैं ) कहाँ है ~ पाटलिपुत्र में 
*16)* वह ग्रंथ जिसमें चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट वर्णन है ~ विशाखदत्त 
*17)* चंद्रगुप्त मौर्य के यूनानी नाम ~
  • सेन्ड्रोकोटस ~ स्ट्रैबो, एरियन, जस्टिन द्वारा
  • एन्ड्रोकोटस ~ एपियन, प्लूटार्क द्वारा 
  • सेन्ड्रोकोप्टस ~ फिलार्कस 
*18)* वह इतिहासकार जिसने सेन्ड्रोकोटस की पहचान चंद्रगुप्त मौर्य से की ~ विलियम जोंस 
*19)* चंद्रगुप्त मौर्य के राज्यरोहण की तिथि ~ 322 ईसा पूर्व (widely accepted)
*20)* चंद्रगुप्त मौर्य ने कब से कब तक राज्य किया ~ 322 -298 ईसा पूर्व : 24 वर्ष (widely accepted)
*21)* वे ग्रंथ जिनमें चंद्रगुप्त मौर्य को खत्तिय (क्षत्रिय) कुल का बताया गया है ~ बौद्ध एवं जैन ग्रंथ 
*22)* किस यूनानी इतिहासकार ने चंद्रगुप्त मौर्य और सिकन्दर की भेंट का उल्लेख किया है ~ जस्टिन 
*23)* जब चाणक्य से चंद्रगुप्त मौर्य की पहली बार मुलाकात हुई, उस समय चंद्रगुप्त मौर्य किस खेल में व्यस्त था ~ राजकीलम नामक खेल 
*24)* चंद्रगुप्त मौर्य ने 305 ईसा पूर्व में किसे हराया ~ सेल्यूकस निकेटर 
*25)* वह राजदूत जिसे सेल्यूकस ने चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा था ~ मेगस्थनीज 
*26)* गिरनार में सुदर्शन झील का निर्माण किस शासक ने करवाया ~ चंद्रगुप्त मौर्य 
*27)* चंद्रगुप्त मौर्य किस धर्म के अनुयायी थे ~ जैन धर्म 
*28)* वह जैन साधु जिसके शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य थे ~ भद्रबाहु 
*29)* अर्थशास्त्र पुस्तक की रचना ~ चाणक्य 
*30)* किस अभिलेख से चंद्रगुप्त मौर्य के सौराष्ट्र विजय की पुष्टि होती है ~ रूद्रदामन के जूनागढ़ अभिलेख से 
*31)* वह विद्वान जिनके अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के समय भारत की वैज्ञानिक सीमा हिंदूकुश पर्वत तक था ~ स्मिथ 
*32)* वह विद्वान जिसके अनुसार भारतीय समाज सात वर्गों में विभाजित था ~ मेगस्थनीज 
*33)* मौर्य काल में स्वर्ण सिक्के कहलाते थे ~ निष्क /सुवर्ण 
*34)* विधवा पुनर्विवाह का प्रचलन था ~ मौर्यकालीन समाज में 
*35)* वह समाज जिसमें अन्तर्जातीय विवाह की प्रथा प्रचलित थी ~ मौर्य समाज 
*36)* वह क्षेत्र जिसमें सर्वप्रथम मौर्यकालीन पत्थर का प्रयोग किया गया ~ कला क्षेत्र 
*37)* मौर्ययुगीन वह कला जो चरमोत्कर्ष पर था ~ काष्ठकला 
*38)* कौटिल्य का अर्थशास्त्र है, एक ~ मौर्य कालीन सत्ता के सिद्धांतों की पुस्तक 
*39)* किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय की थी ~ चंद्रगुप्त मौर्य
*40)* मालवा, गुजरात व महाराष्ट्र को किस शासक ने पहली बार जीता ~ चंद्रगुप्त मौर्य
*41)* वह अभिलेख जिससे यह प्रमाणित होता है कि चंद्रगुप्त मौर्य का प्रभाव पश्चिम भारत पर भी था ~ रूद्रदामन का जूनागढ़ अभिलेख 
*42)* चंद्रगुप्त मौर्य ने अपना अंतिम समय कहाँ पर बिताया ~ श्रवणबेलगोला, कर्नाटक में चंद्रगिरि पर्वत पर "चंद्रगुप्त बस्ती" बसाया 
*43)* मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिध्द केन्द्र था ~ तक्षशिला 
*44)* चंद्रगुप्त मौर्य ने नंद वंश के किस राजा को हराया ~ धनानंद
*45)* मेगस्थनीज द्वारा लिखी पुस्तक ~ इंडिका 
*46)* चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन किसने किया है ~ एप्पियानस 
*47)* यूनानी विद्वान प्लूटार्क के अनुसार चंद्रगुप्त मौर्य के सेना में कितने सैनिक थे ~ 6 लाख सैनिक 
*48)* चंद्रगुप्त मौर्य की मृत्यु के समय उसका अधिकार था ~ पश्चिम में हिंदूकुश पर्वत से पूरब में बंगाल की खाड़ी तक तथा उत्तर में हिमालय की श्रृंखलाओं से दक्षिण में मैसूर तक 
*49)* महावंश टीका में चंद्रगुप्त मौर्य को सकल जम्बूद्वीप का शासक कहा गया है |
*50)* यूनानी विद्वान जस्टिन चंद्रगुप्त मौर्य को "सम्पूर्ण भारत" का नरेश बताता है |
*51)* 305 ईसा पूर्व में चंद्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के मध्य युद्ध हुआ जिसमें सेल्यूकस पराजित हुआ और दोनों के मध्य संधि हुई : 
संधि की शर्तें ~ 
  • चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को 500 हाथी प्रदान किये |
  • सेल्यूकस ने अपनी पुत्री कार्नेलिया / हेलेना का विवाह चंद्रगुप्त मौर्य से किया |
  • सेल्यूकस ने अपने 4 राज्य चंद्रगुप्त मौर्य को दिये ~ आर्कोशिया (कांधार), परोपनिषदी (काबुल), एरिया (हेरात), जेड्रोशिया (बलूचिस्तान)
  • सेल्यूकस ने मेगस्थनीज नामक एक राजदूत चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में भेजा, वह बहुत दिनों तक पाटलिपुत्र में रहा और इंडिका की रचना की |
*52)* चंद्रगुप्त मौर्य का उत्तराधिकारी कौन हुआ ~ सम्राट बिंदुसार मौर्य 
*53)* "ग्रांड ट्रंक रोड" किस काल में बना था ~ मौर्य काल 
*54)* वर्तमान नगरपालिका प्रशासन का कौन सा कार्य मौर्यकाल से जारी है ~ जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण 
*55)* मौर्य युग में नगरों का प्रशासन नगरपालिकाओं द्वारा चलाया जाता था, जो वर्तमान भारत में भी लागू है |
*56)* मौर्य साम्राज्य के दस सम्राटों के नाम —
  • सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य 
  • सम्राट बिंदुसार मौर्य 
  • सम्राट अशोक महान 
  • सम्राट कुणाल मौर्य 
  • सम्राट दशरथ मौर्य 
  • सम्राट सम्प्रति मौर्य 
  • सम्राट शालिशूक मौर्य 
  • सम्राट देव वर्मन मौर्य 
  • सम्राट शतधन्वन मौर्य 
  • सम्राट बृहद्रथ मौर्य 
*57)* सम्राट चन्द्रगुप्त के पिता का नाम —चन्द्रवर्द्धन 
*58)* "मोरिय" शब्द, जिससे "मौर्य" शब्द की उत्पत्ति हुई है, किस भाषा का शब्द है —पाली भाषा -धम्म लिपि 
*59)* भारत में सर्वप्रथम शिलालेखों का प्रचलन किस काल से हुआ —मौर्य काल 
*60)* सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य के पौत्र का नाम जिसने "धम्म विजय" के माध्यम से 'विश्व विजय' किया —सम्राट अशोक महान 
*61)* अखण्ड भारत के निर्माता : Symbol of Undivided India किस शासक को कहा जाता है —सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य 
*62)* वह काल व शासक जिस समय भारत को "सोने की चिड़िया" कहा जाता था —मौर्य काल (सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य)

••• Important for IAS Aspirants •••
*जो इतिहास बनाना चाहते हैं उन्हें अपने समाज के इतिहास को वास्तविक रूप में जानना आवश्यक है |    .....✍🏻*
              ..... रावण सिंह शाक्य ✍🏻

 *सम्राट अशोक बौद्ध महासंघ (SABM)*
•••••••••••••• शेयर जरूर करें •••••••••••••
☸ जय भारत ||| 563 ||| नमो बुद्धाय ☸
                *भवतु सब्ब मंगलं*

No comments:

Post a Comment